Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-24

Former MLA Amba Prasad Property Seized ED: अवैध बालू कारोबार से अर्जित संपत्ति पर ईडी का शिकंजा, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई की करोड़ों की संपत्ति जब्त

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज की ₹1.01 करोड़ की मकान और ₹2.85 करोड़ मूल्य की 13.24 एकड़ जमीन सहित कुल ₹3.86 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। यह संपत्ति अंकित राज द्वारा अवैध बालू कारोबार से अर्जित काली कमाई से खरीदी गई थी।

काली कमाई से खरीदा आलीशान घर और ज़मीन

ईडी की जांच में पाया गया कि अंकित राज ने बालू के अवैध व्यापार से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल हजारीबाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन खरीदने के लिए किया। इस जांच के दौरान, ईडी ने पाया कि अंकित राज ने साल 2021 में हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के मौजा केंटोनमेंट में ₹75 लाख की लागत से आठ डिसमिल जमीन खरीदी थी। यह खरीद सेल डीड नंबर 9106/2021 के जरिए की गई थी।

काली कमाई को सफेद बनाने की कोशिश

जमीन खरीदने के बाद, अंकित राज ने उसी अवैध कमाई से इस पर ₹26 लाख की लागत से एक पक्का मकान बनवाया। इस प्रकार, इस मकान और जमीन की कुल कागजी कीमत ₹1.01 करोड़ हो गई। ईडी ने अपनी जांच में यह भी पाया कि अंकित राज ने अपनी अवैध कमाई को वैध साबित करने के लिए कुछ जमीनों का भुगतान बैंक के माध्यम से किया, जबकि कुछ जमीनों की खरीद नकद में की गई थी। इसके अलावा, ईडी ने अंकित राज के दो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को भी जब्त कर लिया है।

अलग-अलग मौजा में खरीदी गई ज़मीनों का ब्योरा
ईडी द्वारा जब्त की गई 13.24 एकड़ जमीन में कृषि योग्य और आवासीय दोनों तरह की भूमियाँ शामिल हैं, जिन्हें हजारीबाग के अलग-अलग मौजा में खरीदा गया था। 

जब्त की गई जमीनों का विवरण इस प्रकार से है

 मौजा जोरदाग 53.5 डिसमिल और 52.5 डिसमिल
 मौजा सदमपुर 89.16 डिसमिल, 16 डिसमिल, 27.5 डिसमिल, 41.25 डिसमिल, 31 डिसमिल, 75 डिसमिल, 8.76 डिसमिल, 16.50 डिसमिल, 16 डिसमिल, 2.07 एकड़ और 63 डिसमिल
 मौजा बहोरनपुर 73 डिसमिल, 33 डिसमिल (आवासीय), 1.13 एकड़ (कृषि), 1.23 एकड़ (कृषि) और 80 डिसमिल (कृषि)
 मौजा भादीखाप 44.75 डिसमिल (आवासीय)
 मौजा बाभनबी 11.65 डिसमिल (आवासीय)
  मौजा नवादा 14 डिसमिल (आवासीय)
 मौजा सिरकी चार डिसमिल
 मौजा केंटोनमेंट आठ डिसमिल
 मौजा नया खाप 9.31 डिसमिल और 20.69 डिसमिल
 मौजा केरेडारी 42 डिसमिल और 36 डिसमिल
  मौजा हुपाड़ 14 डिसमिल (आवासीय)
यह कार्रवाई दिखाती है कि ईडी अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई संपत्ति पर लगातार नकेल कस रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !