Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-25

Giridih Crime News: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, मुफस्सिल थाना क्षेत्र का एक युवक गंभीर रूप से घायल

Giridih: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पालमो गांव में गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। आरोप है कि सहदेव दास और मांझिल दास ने अचानक पूरण दास के घर में घुसकर टांगी और डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में पूरण दास गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल पूरण दास के बेटे राहुल कुमार दास ने बताया कि उनके घर में नवरात्रा का पाठ चल रहा है। जिसे लेकर राहुल अपने जीजा चंदन दास के साथ तालाब में स्नान कर पूजा के लिए घर लौट रहे थे। 

इसी दौरान रास्ते में सहदेव दास और मांझिल दास ने चंदन दास के साथ गाली-गलौज की। किसी तरह विवाद को शांत कराया गया और दोनों घर लौट आए। लेकिन कुछ ही देर बाद सहदेव और मांझिल दास अचानक टांगी और डंडे लेकर पूरण दास के घर में घुस गए और उन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिस वजह से पूरण दास गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसका इलाज गिरिडीह के सदर अस्पताल में चल रहा है। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !