Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-25

Jamshedpur Bharatiya Janata Party: भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल ने किया विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन, समाज में साफ-सफाई रखने का दिया संदेश

Jamshedpur: पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मानगो मंडल की ओर से मानगो क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में साफ-सफाई की आदत को बढ़ावा देना था।

साफ-सफाई के सामानों के साथ सड़कों पर उतरे

सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता झाड़ू, कूड़ादान और अन्य साफ-सफाई के सामानों के साथ सड़कों पर उतरे और आसपास के इलाकों की सफाई शुरू की। इस दौरान मोहल्लों की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्र और सड़कों से कचरा हटाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की और लोगों को गंदगी न फैलाने का संदेश भी दिया।

नीरज सिंह ने बताया

 नीरज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे इस अभियान का मकसद सिर्फ सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों की सोच और जीवनशैली में स्वच्छता को शामिल करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।

अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता

अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। मौके पर नारे लगाए गए – “एक कदम स्वच्छता की ओर” और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और कई लोग स्वेच्छा से सफाई अभियान में जुड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाया कि घर और दुकान से निकलने वाले कचरे को सड़क पर न फेंककर कूड़ेदान में डालें, ताकि क्षेत्र का माहौल साफ और स्वच्छ बना रहे। इस स्वच्छता अभियान में नीरज सिंह जटाशंकर पांडे विनोद राय अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !