Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Adityapur S Type Pandal Inauguration: आदित्यपुर एस टाइप मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भव्य उद्घाटन, इस्कॉन मंदिर की झलक पर बना पंडाल श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र

Adityapur: आदित्यपुर एस टाइप मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण मायापुर स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर की आकृति पर आधारित पंडाल है, जो अपनी भव्यता और कलात्मकता के कारण श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

चंपाई सोरेन ने मां दुर्गा को शक्ति और संरक्षण का प्रतीक बताया और समाज में शांति, समृद्धि और विकास की कामना की। अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे त्योहार लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं और आयोजन समिति के सदस्यों की प्रशंसा की। पंडाल की भव्य सजावट और श्रद्धा से परिपूर्ण माहौल की स्थानीय लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव और पूर्व उपमहापौर अमित सिंह बॉबी शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !