Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Delhi Election Commission Major Changes: चुनाव आयोग ने मतगणना में बड़ा बदलाव किया, पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होगी

Delhi: लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतगणना की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और एकरूप बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती से जुड़ी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब मतगणना के दिन EVM की अंतिम गिनती शुरू होने से पहले पोस्टल बैलेट की पूरी गिनती पूरी होनी आवश्यक होगी। पहले यह संभव था कि इवीएम से जुड़े वोटों की पूरी गिनती, डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने से पहले ही समाप्त हो जाती, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते थे।

आयोग ने स्पष्ट किया

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सामान्यतः डाक मतपत्रों की गिनती इवीएम की गिनती से पहले पूरी हो जाती है, लेकिन संभावित भ्रम और विलंब को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह बदलाव विशेष रूप से उस पृष्ठभूमि में किया गया है, जब दिव्यांग मतदाताओं और 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को घर से मतदान की सुविधा दी जा रही है।

नई व्यवस्था बिहार चुनाव से लागू होगी

नई व्यवस्था बिहार चुनाव से लागू होगी यह नया नियम सबसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में लागू होगा, जहाँ नवंबर में मतदान प्रस्तावित है। आयोग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त गिनती टेबल और कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पोस्टल बैलेट की गिनती समय पर पूरी हो और इवीएम की प्रक्रिया पर कोई असर न पड़े।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !