Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-27

Palamu News: पलामू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पांकी के विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

Palamu: एक बार फिर से नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां गुरुवार की रात एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।

दुष्कर्म कैसे हुई 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पास के गांव फुलवरिया में दशहरा के अवसर पर पर्दे पर चल रहे धारावाहिक रामायण देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी साजिद रजा उर्फ सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पांकी पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले पर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता उठाए गंभीर सवाल 

 इस मामले पर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में शामिल आरोपी को तो स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन थाना के मुंशी सुदामा राम पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता को डराने-धमकाने का काम किया। 

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी ऐसी घटनाओं में मुंशी सुदामा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अगर मुंशी सुदामा पर कार्रवाई नहीं हुई या फिर उसकी कार्यशैली नहीं बदली गई तो यह प्रशासन के लिए गंभीर सवाल खड़े करेगा। 

विधायक ने स्पष्ट कहा कि आरोपी साजिद रजा पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए और मुंशी सुदामा को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।

पुलिस की कार्रवाई 

इस घटना के बाद पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !