Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-27

Jamshedpur Police: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर सख्त हुई पुलिस, बाइक पेट्रोलिंग जवानों को हरी झंडी

Jamshedpur Police: दुर्गा पूजा को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है. पंडाल उद्घाटन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए निकल रहे हैं. भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए साकची पुलिस कंट्रोल रूम से बाइक पेट्रोलिंग टीम को रवाना किया गया. इस मौके पर सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने जवानों को ब्रीफिंग देने के बाद हरी झंडी दिखाकर पेट्रोलिंग पर भेजा.
सिटी एसपी ने बताया कि बाइक पेट्रोलिंग जवानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और पंडालों के आसपास लगातार गश्ती की जाए. खासकर रात के समय मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान 6 दिनों तक बैंक भी बंद रहेंगे, इसलिए बैंकों के आसपास भी पुलिस की नजर रहेगी.

सिटी एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की घटना की जानकारी पहले पुलिस को दें. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या कोई वीडियो-फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !