Jamshedpur DC: विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. यह आयोजन पर्यटन निदेशक के निर्देश और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
25 सितंबर को बच्चों के लिए ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस यूनिट और मास कम्युनिकेशन विभाग के कुल 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. ट्रैकिंग प्रतियोगिता में तनवीर खान प्रथम और निशा द्वितीय स्थान पर रहीं. वहीं एम.डी. सरफराज को ट्रैकिंग नियमों में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
26 सितंबर को करीम सिटी कॉलेज परिसर में चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई. चित्रांकन में श्रुति मंडल, रोशनी रानी शाह और पूजा गोराई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. भाषण प्रतियोगिता में आयुष अस्थाना प्रथम और नंदनी दत्ता द्वितीय स्थान पर रहीं.
27 सितंबर को घाटशिला स्थित बुरुडीह डैम में साफ-सफाई अभियान चलाया गया. इसमें बुरुडीह डैम समिति और पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको शामिल हुए. इस दौरान लोगों से अपील की गई कि पर्यटन स्थलों को अपने घर की तरह साफ और स्वच्छ रखें.
आज आयोजित समापन कार्यक्रम में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, जिला पर्यटन विशेषज्ञ मनीष जोंको और अन्य कर्मी मौजूद रहे. आयोजन का उद्देश्य युवाओं में पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना रहा.