Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-29

Suddenly A Truck Started Burning: चंचालिनी धाम के मुख्य द्वार पर अचानक से एक हाईवा धू-धू कर जलने लगी

Meta Description

Jharkhand Koderma :कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र स्तिथ चंचालिनी धाम के मुख्य द्वार पर अचानक से एक हाईवा धू-धू कर जलने लगी।

जानकारी के अनुसार हाईवा का चालक हाईवा लेकर कोडरमा के डोमचांच से नवलशाही की ओर किसी पत्थर खदान में पत्थर लोड करने जा रहा था। इसी बीच चंचालिनी धाम के पास अचानक से हाईवा में आग लग गई। इधर मामले की सूचना मिलते ही नवलशाही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इधर हाईवा में आग लगने के कारण कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर कई वाहन सड़क किनारे खड़ी हो गईं। इधर दमकल कर्मियों के द्वारा आग बुझने के बाद कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर परिचालन पुनः शुरू कराया गया।

मामले की जानकारी देते हुए नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि हाईवा चालक ने पूछताछ में बताया कि वह हाईवा लेकर स्थानीय किसी खदान में पत्थर लोड करने जा रहा था। इसी दौरान चंचालिनी धाम के मुख्य द्वार के पासहाईवा में कुछ शार्ट सर्किट हुआ और देखते-ही देखते हाईवा में आग लग गई।

इधर हाईवा में आग लगते ही चालक ने समझदारी दिखाते हुए हाईवा से कूदकर अपनी जान बचाई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !