Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-29

Jamshedpur Parshuram Shobha Yatra: भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, शहर गूंजा "जय परशुराम" के जयकारों से

Meta Description

Jamshedpur: भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव के अवसर पर मंगलवार को ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के आह्वान पर मानगो स्थित श्री हनुमान मंदिर से साकची शीतला माता मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की शुरुआत मंदिर में पूजार्चना के पश्चात हुई। भगवा ध्वज, डीजे, ढोल-ताशे और उत्साह से लबरेज श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ भगवान परशुराम की सुसज्जित रथ पर सवारी निकाली गई।

शहर "जय परशुराम" और "जय सनातन" के नारों से गूंज उठा। यात्रा का विशेष आकर्षण 12 फीट ऊँचे भगवान परशुराम के छवि चित्र का पूजन रहा, जो शीतला माता मंदिर परिसर में हुआ। इसके बाद महाआरती और भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।
 
संघ का उद्देश्य भी यही था कि किसी भी आराध्य को जाति की सीमाओं में न बांधा जाए। यही कारण है कि शोभा यात्रा में सभी समुदायों के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान विशेष रूप से समाजसेवी विक्रम शर्मा, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, कमल किशोर, चंद्रशेखर मिश्रा, जिला पार्षद कुसुम पूर्ति, नकुल तिवारी, वेद प्रकाश उपाध्याय, धर्मेंद्र प्रसाद, नीरज सिंह, विकास सिंह, कुमार संदेश, मुन्ना चौबे, श्रीनिवास तिवारी, लिप्पू शर्मा, दिलीप पांडेय, धनजीत दूबे, नित्यानंद राय, दीपू सिंह, नितिन चंद्र त्रिवेदी, बिनोद राय, चिंटू सिंह, बबुआ सिंह, मनोज वाजपेयी, श्रीमन नारायण त्रिगुण, पप्पू सिंह, बलबीर मंडल, राजेश सिंह, विजय तिवारी, पप्पू उपाध्याय, महेश मिश्रा, पप्पू मिश्रा, जुगुन पांडेय, बलदेव सिंह, साँवरलाल शर्मा, उपेंद्र गिरी, सीपी शुक्ला, अरुण शुक्ला, अभिषेक ओझा, संतोष जोशी, सुनील शर्मा, वीर सिंह, सागर राय, नितीश कुशवाहा, कुमारेश उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में परशुराम भक्त मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !