Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-28

Jamshedpur Sonari Police Flag March: सोनारी में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को दी सख्त चेतावनी

Jamshepdur : आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को दल-बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च निकाला।


फ्लैग मार्च के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया गया और दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।


इस मौके पर हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों को भी स्पष्ट संदेश देते हुए चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

पुलिस का यह कदम आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !