Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-28

India Vs Pakistan Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब जीता, रोमांचक फाइनल में तिलक वर्मा के करंट से झुलसा पाकिस्तान

Cricket: भारत ने एशिया कप 2025 के खिताबी युद्ध में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पांच विकेट से धूल चटाकर नौवीं बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दुबई के मैदान पर रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में, भारत ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए 147 रन के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है और इस जीत ने उनके वर्चस्व को और मजबूत किया है।


फाइनल मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक था

यह फाइनल मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक था, क्योंकि एशिया कप के 41 सालों के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बार खिताबी भिड़ंत हुई।
तिलक वर्मा का करंट मुश्किल में जड़ा शानदार अर्धशतक लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही, जब उन्होंने महज 20 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा (5), कप्तान सूर्यकुमार यादव (1), और शुभमन गिल (12) जल्दी पवेलियन लौट गए।

ऐसे मुश्किल हालात में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने

ऐसे मुश्किल हालात में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान के लिए करंट साबित हुए। उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 69 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल थे।तिलक को पहले संजू सैमसन (21 गेंदों में 24) का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सैमसन के 13वें ओवर में आउट होने के बाद, तिलक ने शिवम दुबे (22 गेंदों में 33) के साथ मिलकर गदर काटा। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया।

आखिरी ओवर का रोमांच

तिलक और रिंकू ने दिलाई जीत मैच अंतिम ओवर तक खिंचा। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी। हारिस रऊफ द्वारा डाले गए 20वें ओवर में, तिलक वर्मा ने पहली गेंद पर डबल लिया और दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़कर मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया। उन्होंने अगली गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह (4) को दी, जिन्होंने चौथी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत की दहलीज पार करा दी।

कुलदीप का स्पिन जाल

कुलदीप का स्पिन जाल पाकिस्तान का कचूमर निकला इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 19.1 ओवर में 147 रन पर ढेर कर दिया। खिताबी मुकाबले में कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में केवल 30 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिसमें एक ही ओवर में झटके गए तीन विकेट भी शामिल थे, जिसने पाकिस्तान की पारी की कमर तोड़ दी। कुलदीप के अलावा, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, और जसप्रीत बुमराह ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो-दो शिकार किए।

पाकिस्तान की लड़खड़ाती पारी

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान (38 गेंदों में 57) और फखर जमां (35 गेंदों में 46) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की, लेकिन फरहान के 10वें ओवर में आउट होते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और वह भारतीय स्पिन जाल में बुरी तरह फंस गए। पाकिस्तान ने केवल 62 रन जोड़कर 9 विकेट गंवाए। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की कातिलाना गेंदबाजी के सामने कप्तान सलमान आगा (8) और हुसैन तलत (1) समेत पाकिस्तान के सात खिलाड़ी दहाई अंक तक नहीं पहुंच सके। इस शानदार जीत के साथ, भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे एशिया कप की सबसे सफल और मजबूत टीम क्यों हैं।

फाइनल स्कोरकार्ड

  पाकिस्तान 147 रन (19.1 ओवर) - फरहान 57, फखर 46. (कुलदीप 4/30)
  भारत 148/5 (19.4 ओवर) - तिलक 69, दुबे 33
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !