Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-29

Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, 11,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने जा ऐलान, नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ा फैसला किया है। नगर विकास-आवास विभाग ने 15,628 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें से 11,244 पदों पर सीधी बहाली होगी। विभागीय मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि इस पहल से हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर मिलेगा।

शहरीकरण ने बढ़ाई जरूरत

राज्य में पिछले एक दशक में शहरीकरण तेज़ी से बढ़ा है। 2011 की जनगणना में जहां शहरी आबादी 10.87% थी, वहीं अब यह 15.25% हो चुकी है। नगर निकायों की संख्या भी 142 से बढ़कर 264 हो गई है। ऐसे में शहरी क्षेत्रों के कामकाज और मॉनिटरिंग को सुचारू रखने के लिए इन पदों का सृजन किया गया है।

किन विभागों में होगी बहाली

नए पद प्रशासनिक प्रभाग, स्वच्छता और अवसंरचना प्रभाग, नगर प्रबंधन, जल आपूर्ति, सड़क योजना और नगर नियोजन जैसे अहम क्षेत्रों में सृजित किए गए हैं। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में भी नियुक्तियां होंगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !