Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-29

Kharsawan News: सोना नदी में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत

Kharsawan News: खरसावां थाना क्षेत्र के लाल बाजार गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. सोना नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान लाल बाजार चिलकु निवासी उग्रसेन सरदार के रूप में की गई है.

जानकारी के मुताबिक, उग्रसेन सुबह अपने मवेशियों को चराने नदी किनारे गया था. इसी दौरान वह किसी तरह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी.

घटना की जानकारी मिलते ही खरसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

उग्रसेन की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का कहना है कि वह बेहद मेहनती और जिम्मेदार था. उसकी मौत से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !