Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-29

Jamshedpur Water Problem: बर्मामाइंस क्षेत्र की बस्तियों में गंदे पानी की आपूर्ति से हजारों परिवारों के स्वास्थ्य संकट में, लोगों ने प्रबंधन से तुरंत स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने की मांग

Jamshedpur: बर्मामाइंस क्षेत्र के विनोबा आश्रम, विनोबा बस्ती और सिद्धू कानू बस्ती के लोग पिछले एक सप्ताह से गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। टीएसयूएआईएसएल (जुस्को) के द्वारा सप्लाई किए जा रहे गंदे पानी और कचरे की मिलावट ने यहां पर रहने वाले हजारों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

पानी सप्लाई के शुरुआती 15 मिनट निकलता गंदा पानी 

जनता दल यूनाइटेड बर्मामाइंस थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इन बस्तियों में लगाए गए पब्लिक हाइड्रेंट से पानी सप्लाई के शुरुआती 15 मिनट तक सिर्फ गंदा और बदबूदार पानी निकलता है। जो लोगों के पीने योग्य और साफ पानी नहीं होता है, जिससे लोगों में स्वास्थ संकट खड़ा हो गया है। 

प्रबंधन से तुरंत कार्रवाई की मांग 
 
श्री कुमार ने प्रबंधन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि त्वरित इस समस्या का समाधान कर स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !