Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-29

Jamshedpur Illegal Liquor Raid: जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी, बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद

Jamshedpur: सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को रोकने के लिए कुख्यात और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया।
सीतारामडेरा थानांतर्गत कार्रवाई

छापेमारी के दौरान सीतारामडेरा थानांतर्गत हरिजन बस्ती से दुर्गा साव के घर से विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब व झारखण्ड राज्य हेतु प्रतिबंधित विदेशी शराब और बीयर जिसे झोलों में आपूर्त्ति हेतु तैयार रखा गया था उसे  बरामद किया गया। 

हालांकि स्थानीय निवासियों ने छापेमारी हेतु वाहनों को रुकता
देखकर शोर मचाया और दुर्गा साव को भागने का संकेत दिया। जिसके बाद अभियुक्त घर के पीछे वाले दरवाजे से निकलकर सघन बस्ती का लाभ उठाकर फरार हो गया। इस कार्रवाई में दुर्गा साव के घर से विभिन्न ब्रांड के करीब 360 बोतल तथा करीब 47 लीटर बीयर जब्त किया गया । जिसके बाद दुर्गा साव के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।



 बिष्टुपुर थानांतर्गत संयुक्त छापेमारी


इस छापेमारी के तुंरत बाद बिष्टुपुर थानांतर्गत धतकीडीह के हरिजन बस्ती में बिष्टुपुर थाना के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। जिसमें मुन्ना घोष के कब्जे वाले झुग्गी में चल रहे अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्टरी एवं अवैध चुलाई शराब के वृहद भंडारण का उद्भेदन किया गया ।

इस छापेमारी के दौरान झुग्गी से नकली विदेशी शराब तैयार करने की सामग्री जैसे खाली बोतलें, स्टीकर, ढक्कन, कॉर्क, स्पिरिट और कैरामेल बरामद किए गए। साथ ही झारखंड राज्य में बिक्री के लिए प्रतिबंधित शराब भी जब्त की गई। 

इस कार्रवाई में झुग्गी के अग्र भाग से करीब 155 लीटर अवैध विदेशी शराब और पिछले हिस्से से लगभग 600 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। अभियुक्त तंग गलियों और बस्ती के बीच होने के कारण फरार हो गया। मुन्ना घोष के खिलाफ भी उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !