Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-29

Jamshedpur Durga Pooja: पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी संग किया दुर्गा पूजा, बोले- यह असत्य पर सत्य की जीत का परिचायक

Jamshedpur: जमशेदपुर में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ दुर्गा पूजा महासप्तमी के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मानगो स्थित शंकोसाई रोड नं० 3, डिमना रोड डिवाइडर पार्क, और मानगो बालीगुमा एनएच-33 गायत्री होम्स वेलफेयर सोसाइटी के दुर्गा पूजा पंडालों में माथा टेका और पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा

इस अवसर पर, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देवी की पूजा-अर्चना से हमारा तन-मन शुद्ध होता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि दुर्गा पूजा सिर्फ एक धार्मिक पूजा के रूप में ही नहीं मनाई जाती, बल्कि यह असत्य पर सत्य की जीत और सामाजिक अत्याचार पर विजय का भी प्रतीक है।

जनता के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना

बन्ना गुप्ता ने देवी मां से राज्य और देश की जनता के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की शक्ति की याद दिलाता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !