Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-30

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में तंत्र विधा के नाम पर दोस्त की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur Crime : दुर्गा पूजा की उमंग के बीच जमशेदपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा में 19 वर्षीय युवक अजय बासा की उसके ही दोस्त संदीप कुमार ने बेरहमी से हत्या कर दी।


परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, संदीप तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास पर गहरी आस्था रखता है। घटना की रात उसने अजय पर धारदार हथियार से हमला किया। जब घरवाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि अजय बंधा पड़ा था और गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़प रहा था। तुरंत उसे टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या की असली वजह का खुलासा जांच के बाद होगा।

बताया जा रहा है कि संदीप के पिता का निधन एक साल पहले हुआ था और वह पेंट की दुकान में काम करता था। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !