Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-30

Jamshedpur Crime: हावड़ा ब्रिज के पास मंगलवार तड़के दो युवकों पर चापड़ से हमला, TMH में चल रहा इलाज

Jamshedpur Crime : शहर में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हावड़ा ब्रिज के समीप सुबह लगभग 4:30 बजे दो युवकों पर धारदार हथियार चपड़ से हमला कर दिया गया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान भालूबासा निवासी आयुष शर्मा और साहिल शर्मा के रूप में की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, हमले से पहले आयुष और साहिल का कुछ अन्य युवकों के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद यह घटना अंजाम दी गई। विवाद इतना बढ़ा कि उनमें से एक युवक ने अचानक चपड़ निकालकर दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए हमले में आयुष और साहिल गंभीर रूप से जख्मी हो गए और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दोनों युवकों की इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं। पुलिस हमलावर की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुबह-सुबह हुए इस हमले ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोग भी पुलिस से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !