Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-30

Jamshedpur Telco Theft : टेल्को कॉलोनी में चोरी, मकान मालिक के लौटने पर होगा नुकसान का आकलन

Jamshedpur : टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को कॉलोनी में सोमवार शाम चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने एक क्वार्टर का ताला टूटा देखा। आशंका होने पर पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि क्वार्टर के अंदर चोरी हुई है। पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने मकान मालिक तक पहुँचाई। मकान मालिक गंगा नहाने बिहार के बेगूसराय सिमरिया गए हुए हैं। फिलहाल उनके चचेरे भाई संजीव चौधरी मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ घर का जायजा लिया।


संजीव चौधरी ने बताया कि मकान उनके चाचा का है। असली नुकसान और चोरी गए सामान का आकलन तभी हो सकेगा जब मकान मालिक लौटेंगे।

वहीं पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और क्षेत्र में मुखबिरों का जाल बिछाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !