Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-30

Jamshedpur Snatching : आज़ाद नगर में आइसक्रीम बेचने वाले से छिनतई, दो गिरफ्तार

Jamshedpur news : आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर छिनतई की वारदात सामने आई है। मंगलवार दोपहर करीब 11:30 बजे डिगनिटी के बगल की गली में आइसक्रीम बेचने वाले युवक को तीन बदमाशों ने रोककर लूट लिया। बदमाशों ने पीड़ित से 1500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन छीन लिया।


घटना की जानकारी मिलते ही टाइगर मोबाइल और स्थानीय युवकों ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान दो आरोपी, कलीम और जिलानी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि तीसरा युवक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


पीड़ित युवक ने बताया कि वह समता नगर से भुइयाडीह की ओर जा रहा था, तभी तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोककर छिनतई की घटना को अंजाम दिया। आसपास मौजूद लोगों की सूझबूझ से दो आरोपी दबोच लिए गए। वहीं पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !