किन रास्तों पर लगेगा रोक
विसर्जन जुलूस को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से निकालने के लिए कई प्रमुख मार्गों को बंद किया जाएगा. इनमें गोलमुरी, बारीडीह, कदमा, साकची, सोनारी और बिष्टुपुर जैसे इलाके प्रमुख हैं. खासकर वे सड़कें जो सीधे विसर्जन स्थल तक जाती हैं, वहां लोगों को रोक दिया जाएगा. पहले से पता कर लें फिर निकलें.
ट्रैफिक के वैकल्पिक इंतजाम
शहरवासियों से अपील की गई है कि वे बुधवार को जरूरी न हो तो इन इलाकों में वाहन लेकर न निकलें. लंबी दूरी की बसें भी शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी. यात्रियों को इसके लिए शहर के बाहर बने बस स्टैंड से बस पकड़नी होगी. प्रशासन का मानना है कि इससे ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होगा.
मुख्य विसर्जन स्थल
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, प्रमुख विसर्जन स्थल हैं- कपाली, डोबो, सुभाष मैदान, सोनारी, सीतारामडेरा, बारीडीह और कदमा. यहां पर भीड़ अधिक रहती है, इसलिए विशेष चौकसी बरती जाएगी. साथ ही, जलमार्गों पर सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो.
प्रशासन की अपील
लोगों से प्रशासन ने आग्रह किया है कि वे धैर्य रखें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें. जिन रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, वहां फालतू भीड़ न करें. बेहतर होगा कि लोग पहले से अपनी यात्रा की योजना बना लें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
दुर्गोत्सव के दौरान भक्तिमय माहौल और भीड़भाड़ दोनों ही देखने को मिलते हैं. ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रशासन का सहयोग करे. नियमों का पालन करने से न सिर्फ ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि त्योहार भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा.