Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-02

Jharkhand News: गांधी जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बापू को किया नमन

Jharkhand News: गांधी जयंती के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें नमन किया गया.


मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार, उनकी अहिंसा और सत्य की राह आज भी पूरे देश और विश्व के लिए मार्गदर्शक हैं. गांधी जी का जीवन स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद तक लोकतंत्र को मजबूत करने में प्रेरणास्रोत रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के आदर्श और त्याग ही हैं जिनकी वजह से आज भारत एक सशक्त और गौरवशाली लोकतंत्र के रूप में खड़ा है.

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से आह्वान किया कि हम सभी अपने जीवन में बापू के सिद्धांतों को अपनाएं और समाज में शांति, भाईचारा एवं एकता को और मजबूत करें.

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री सादगी, ईमानदारी और कर्मठता की मिसाल थे. उनका नारा जय जवान, जय किसान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनके जीवन से हमें कर्तव्यपरायणता, देशभक्ति और जनसेवा की सीख मिलती है, जिसे आत्मसात कर झारखंड और भारत को और सशक्त बनाया जा सकता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !