Jamshedpur: जमशेदपुर स्थित मानगो डीवीसी नवीन कॉलोनी पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी माँ दुर्गा की पूजा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। मां दुर्गा।की आराधना में लिंन रहे सारे बस्ती वासी।
इस पूजा की विशेषता यह है कि जहाँ पूरे जमशेदपुर में माँ दुर्गा की पूजा पारंपरिक विधि-विधान से होती है, वहीं यह एक ऐसा पूजा पंडाल है जहाँ पूजा से लेकर विसर्जन तक की सारी ज़िम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर होती है। वर्ष 1994 से आयोजित होता एक था यह पूजा में हर व्यवस्था महिलाओं के द्वारा ही संभाली जाती है और बड़े ही भव्यता के साथ इसे सम्पन्न कराया जाता है।
इस वर्ष पूजा समिति की ओर से 101 महिलाओं द्वारा कलश स्थापना की गई और उसके बाद माँ दुर्गा को पंडाल में विराजमान कराया गया।
समिति सदस्य मंटू कुमार ने बताया कि आने वाले वर्षों में कलश स्थापना में और भी अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा और इसे और भव्य पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार अष्टमी और नवमी के अवसर पर लगभग पाँच हज़ार भक्तों के बीच खिचड़ी, खीर, चटनी और सब्ज़ी का प्रसाद वितरण किया गया। आने वाले वर्षों में प्रसाद वितरण की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
वहीं, समिति सदस्य बिट्टू प्रमाणिक ने बताया कि यह पंडाल माँ की जागृत पूजा पंडालों में से एक माना जाता है। यहाँ हर वर्ष माँ किसी न किसी रूप में भक्तों को दर्शन देती हैं, यही कारण है कि यहाँ पूजा नारी शक्ति द्वारा ही सम्पन्न कराई जाती है।
इस बार पूजा पंडाल चटाइयों से बनाया गया था, जो आकर्षक और मनमोहक दिखाई दे रहा था। पंडाल की तैयारी में छोटे-छोटे बच्चे भी दिन-रात लगे रहे।
इस पूजा पंडाल की कमेटी में से जुड़े सदस्य के नाम अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, आदित्य सेन, धनंजय, बिट्टू, बापी दत्ता, अजय, विजय, सरवन, सुमित, मंटू, संदीप, राजू, अभिजीत, गोपी, रूबी, चंद्रणिमा, अर्पणा, रूपा तथा अन्य अनेक महिलाएँ और पुरुष है।