Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Cyber Crime: अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी से मांगे गए न्यूड फोटो, सहमी हुई बेटी ने परिवार को बताई आपबीती

Mumbai: अभिनेता अक्षय कुमार ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए महाराष्ट्र सरकार से एक अहम पहल करने की अपील की है। जहां शुक्रवार को आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री से कक्षा 7 से 10 तक के छात्रों के लिए हर हफ्ते का एक साइबर पीरियड शुरू करने का अनुरोध किया है।

अक्षय ने किया ये खुलासा

इस कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ता जा रहा है और इसका सबसे ज्यादा शिकार बच्चे हो रहे हैं। उन्होंने इस बात को लोगों को समझने के लिए अपनी बेटी से जुड़ा एक अनुभव साझा किया। जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी बेटी एक ऑनलाइन गेम खेल रही थी, तभी एक अनजान यूज़र ने उससे से कुछ सवाल जवाब किया जिसमें शुरू में उसमें अच्छे अच्छे सवाल थे जिसका बेटी ने अच्छे से जवाब दिया लेकिन कुछ सवाल के बाद बेटी से अपनी न्यूड फोटो भेजने का सवाल आया। 

 जिसे देख बेटी डर गई और अपनी मम्मी को जा के पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद अक्षय ने कार्यक्रम के दौरान यह घटना बताई और कहा कि यह घटना किसी भी परिवार के लिए एक बड़ा सबक है और इससे यह।भी समझ आया कि बच्चों को समय रहते जागरूक करना बहुत जरूरी है।

अक्षय कुमार का मुख्यमंत्री से आग्रह

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्कूली स्तर पर ही बच्चों को साइबर अपराध और ऑनलाइन खतरों के बारे में सिखाने की व्यवस्था हो। “अगर सातवीं से दसवीं तक हर हफ्ते एक साइबर क्लास हो, तो बच्चे जान पाएंगे कि उन्हें क्या करना है और खुद को कैसे सुरक्षित रखना है।" 

अक्षय कुमार फिल्म जॉली एल एल बी को लेकर चर्चा में 

फिलहाल अक्षय कुमार अपनी फिल्म "जॉली एलएलबी 3" को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें अरशद वारसी और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। इसके अलावा वे प्रियदर्शन की आगामी एक्शन थ्रिलर "हैवान" की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें सैफ अली खान और सैयामी खेर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !