Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Saraikela News: सरायकेला के राजड़ गांव में पारंपरिक पूजा, भक्तों ने अंगारों पर चलकर जताई आस्था

Saraikela News: सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के टिंटीडीह पंचायत अंतर्गत राजड़ गांव में विजया दशमी के उपरांत एकादशी के दिन मां दुर्गा का पारंपरिक पूजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ. ढोल-नगाड़ों की गूंज और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की और आस्था के प्रतीक अनुष्ठान में शामिल होते हुए अंगारों पर नंगे पैर चलकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की.


इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. देर रात तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. ग्रामीण परंपरा के अनुसार, पूजा से पहले तालाब से घट लाकर मां दुर्गा की विधिवत स्थापना की जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और हर वर्ष पूरे विश्वास और भक्ति के साथ निभाई जाती है.

स्थानीय मान्यता है कि मां दुर्गा भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं. मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु माता को प्रसन्न करने के लिए बकरे, हंस और मुर्गे की बलि अर्पित करते हैं. दिनभर पूजा स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने कहा कि अंगारों पर चलना सिर्फ एक परंपरा नहीं बल्कि विश्वास और भक्ति की अभिव्यक्ति है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !