Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Jamshedpur Crime : साकची संजय मार्केट में दर्जनों युवकों का हमला, दुकानदारों से मारपीट और लूट, तीन पकड़े गए, देखें CCTV VIDEO

Jamshedpur News : साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय मार्केट स्थित हनुमान मंदिर के पास गुरुवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब दर्जनों युवकों ने एक साथ दुकानदार पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से बाजार में हड़कंप मच गया।


घटना में मोबाइल दुकान संचालक नितिन श्रीवास, कपड़ा दुकान मालिक अमृत और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नितिन के पिता नरेश श्रीवास को भी हल्की चोटें आईं। स्थानीय दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए तीन हमलावरों को पकड़कर साकची थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए।


नितिन श्रीवास ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था तभी कुछ लोग आए और गाली गलौज करने लगे। इसी बीच बड़ी संख्या में युवक वहां पहुंचे और लाठी-डंडे, धारदार हथियार और पिस्तौल के साथ हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके पिता के पास से 22 हजार रुपये नकद भी छीन लिए।

पुरानी रंजिश से जुड़ा विवाद

पीड़ित नितिन ने बताया कि दो दिन पहले मार्केट के दुकानदार राज सिंह के स्टाफ के साथ दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन गुरुवार को उसी विवाद को लेकर राज सिंह अन्य युवकों को साथ लाकर बाजार में पहुंचा और हमला करवा दिया।

फिलहाल इस संबंध में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !