Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Saraikela Road Accident: नीमडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौके पर ही मौत

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग गांव निवासी बीरबल गोराई उर्फ़ मांगुर (मोटरसाइकिल संख्या JH 09 F 4576) की शुक्रवार दोपहर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

घटना कैसे हुई 

जानकारी के अनुसार, बीरबल गोराई अपनी मोटरसाइकिल से रघुनाथपुर जा रहे थे। इसी दौरान टाटा-चांडिल-पुरुलिया मुख्य सड़क पर पुरुलिया की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार

घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

आम जनता से अपील 

नीमडीह में हुई इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना हमें यह बताती है कि  सड़क पर पल भर की लापरवाही भी किसी की ज़िंदगी छीन सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय हमेशा गति नियंत्रित रखें। ट्रैफ़िक नियमों का पालन करें और सड़क पर दूसरे वाहनों से दूरी बनाएँ। हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करना सुरक्षा के लिए ज़रूरी है। एक छोटी सी सावधानी आपकी ही नहीं, बल्कि दूसरों की भी जान बचा सकती है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !