Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Jamshedpur Sports News: हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2025, जमशेदपुर में चौथे दिन पीएसपीबी, रेलवे और पंजाब एंड सिंध बैंक की बड़ी जीत

Jamshedpur Sports News: शुक्रवार को नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए), जमशेदपुर में चल रही 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेन अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 का चौथा दिन रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों से भरपूर रहा. दर्शकों ने खिलाड़ियों के शानदार खेल, बेहतरीन कौशल और जुझारू प्रदर्शन का जमकर आनंद लिया.


दिन का सबसे रोमांचक मैच पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और पंजाब नेशनल बैंक के बीच खेला गया. इस मुकाबले में यूसुफ़ अफ़्फ़ान की शानदार परफॉर्मेंस ने सबका ध्यान खींचा और पीएसपीबी ने कड़े संघर्ष के बाद 4-3 से जीत दर्ज की. वहीं रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए कॉम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया को 5-2 से हराया. पंजाब एंड सिंध बैंक ने हरमंजीत सिंह की हैट्रिक और जसकरन-चरणजीत के शानदार खेल की बदौलत सशस्त्र सीमा बल को 7-0 से मात दी.


दिनभर खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने दर्शकों को बांधे रखा और हर टीम ने नॉकआउट चरण में जगह बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी.

3 अक्टूबर के परिणामों में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने पंजाब नेशनल बैंक को 4-3 से हराया. रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने कॉम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया पर 5-2 से जीत दर्ज की. पंजाब एंड सिंध बैंक ने सशस्त्र सीमा बल को 7-0 से मात दी. जबकि तमिलनाडु पुलिस और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुकाबला फॉरफिट हो गया.

इस दिन के प्लेयर ऑफ द मैच रहे पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के यूसुफ़ अफ़्फ़ान, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सिमरनजीत सिंह और पंजाब एंड सिंध बैंक के हरमंजीत सिंह.

यह प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें लीग स्टेज के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा.

इस मौके पर एसपी (ग्रामीण) जमशेदपुर ऋषभ गर्ग और कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता एवं डीएसओ पूर्वी सिंहभूम रूपारानी तिर्की उपस्थित रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !