Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Railway News: रेल हादसों का काला सच, 2023 में 21,800 से ज्यादा मौतें, रेल सुरक्षा की भयावह तस्वीर

Railway: एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट 2023 ने भारत में रेल सुरक्षा की भयावह तस्वीर सामने रखी है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल देशभर में कुल 24,678 रेल हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 21,803 लोगों की मौत हो गई। यह संख्या किसी भी लिहाज से चिंता बढ़ाने वाली है।

सबसे ज्यादा हादसों के मामले 

सबसे ज्यादा हादसों के मामले महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक कुल हादसों में से करीब 74.9 प्रतिशत घटनाएं ट्रेन से गिरने और पटरियों पर आने के कारण हुईं। इसका सीधा संकेत है कि रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और यात्री जागरूकता दोनों स्तरों पर गंभीर खामियां मौजूद हैं।

विशेषज्ञों का मानना

विशेषज्ञों का मानना है कि इन हादसों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे को इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ-साथ यात्रियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही, आधुनिक तकनीक और सतर्क निगरानी से ऐसे हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।

रेलवे प्रशासन दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी

यह रिपोर्ट रेल यात्रियों और रेलवे प्रशासन दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि अब सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाना बेहद जरूरी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !