Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-04

Team India Squad Vs Australia: रोहित से छिनी कप्तानी, शुभमन गिल को टीम की कमान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे ये खिलाड़ी

Team India Squad Vs Australia: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी. 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलने वाले इस दौरे में दोनों देशों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.

सबसे बड़ी खबर यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हो गई है. आईपीएल 2025 के बाद पहली बार ये दोनों दिग्गज भारतीय जर्सी में नजर आएंगे. हालांकि कप्तानी की जिम्मेदारी अब रोहित से लेकर शुभमन गिल को सौंप दी गई है. गिल अब टेस्ट के साथ-साथ वनडे टीम की कमान भी संभालेंगे.

रोहित दिसंबर 2021 के बाद बतौर खिलाड़ी वनडे टीम में शामिल किए गए हैं. वहीं विराट कोहली भी करीब सात महीने बाद टीम इंडिया का हिस्सा बन रहे हैं. आखिरी बार दोनों ने भारत के लिए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था. उस टूर्नामेंट के बाद भारत पहली बार कोई वनडे सीरीज खेलेगा और दिलचस्प बात यह भी है कि दिसंबर 2020 के बाद भारत ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली वनडे सीरीज खेलेगा.

जसप्रीत बुमराह को आराम, पंत और पंड्या बाहर

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरे पर वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार क्रिकेट खेलने के कारण उन्हें रेस्ट दिया गया है. इसी तरह ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर लगी चोट से उबर नहीं पाए हैं और हार्दिक पंड्या भी चोटिल होने के कारण टीम में जगह नहीं बना सके.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !