Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-04

Gamharia Crime News: गम्हरिया में आपसी विवाद में चाकूबाजी, एक की मौत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Saraikela: गम्हरिया थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में आपसी विवाद में  चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। मृतक की पहचान फुटूस कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार किसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते आरोपी ने फुटूस कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 

त्वरित कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की सटीक जानकारी और अन्य आरोपियों की पहचान हो सके।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !