Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-04

Saraikela Police Action: कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और देशी कट्टे बरामद

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम मो० साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद है, जो कपाली ओपी और आज़ादनगर थाना क्षेत्र का सक्रिय अपराधी है। पुलिस ने उसे साततल्ला मैदान में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से सामान बरामद 

पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था।



पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !