अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया
इस महत्वपूर्ण पहल का उद्घाटन ईचागढ़ की विधायिका सविता महतो, सरायकेला जिले के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, और गज परियोजना के उप निदेशक सबा आलम अंसारी समेत अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।
यह मैराथन दौड़ मेंस और विमेंस दोनों श्रेणियों में आयोजित
यह मैराथन दौड़ मेंस और विमेंस दोनों श्रेणियों में आयोजित की गई थी। धावकों ने 16 किलोमीटर की दूरी तय की, जो दलमा के तराई इलाकों से होते हुए वापस शहरबेड़ा फुटबॉल मैदान पर आकर समाप्त हुई। दोनों श्रेणियों में प्रथम से लेकर पांचवें स्थान तक के विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विधायिका सविता महतो ने इस प्रयास की सराहना करते हुए
विधायिका सविता महतो ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड सरकार और वन विभाग का यह सफल प्रयास है, जिसके माध्यम से हाथियों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
लोगों के बीच जागरूकता बढ़ेगी और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा
वहीं, गज परियोजना के उप निदेशक सबा आलम अंसारी ने बताया कि वन विभाग दलमा वन प्राणी आश्रयणी में हाथियों के संरक्षण हेतु लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी भी इस पहल में सहयोग कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजनों से लोगों के बीच जागरूकता बढ़ेगी और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
जीवों को बचाने का एक सशक्त संदेश
रन फॉर गजराज मैराथन ने न केवल खेल प्रेमियों को एकजुट किया बल्कि मानव-हाथी संघर्ष को कम करने और इन विशालकाय जीवों को बचाने का एक सशक्त संदेश भी दिया।