Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

Jamshedpur Crime : 98 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ राजू लोहार गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

Jamshedpur : सीतारामडेरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात कुंआ मैदान क्षेत्र से 98 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई का खुलासा रविवार को मुख्यालय वन डीएसपी भोला प्रसाद ने प्रेसवार्ता में किया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती, गणेश मंदिर के पास रहने वाले राजू लोहार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि राजू लोहार पूर्व में भी इसी तरह के नशे के कारोबार में लिप्त था और ढाई साल पहले इसी आरोप में जेल जा चुका है। रिहा होने के बाद उसने दोबारा वही धंधा शुरू कर दिया था।


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। छापेमारी टीम में डीएसपी भोला प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी निरंजन कुमार, एसआई सूरज प्रसाद, राजेश कुमार, अक्षय कुमार, युवराज कुमार, एएसआई महेंद्र सिंह और सरयू राम शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !