Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-05

Chandil Road Accident: चांडिल में स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में सब्जी लदा बोलेरो पिकअप पलटा, बाल-बाल बचे चालक और खलासी

Chandil: चांडिल के पंडित रघुनाथ मुरमू चौक के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब रांची से जमशेदपुर की ओर जा रही सब्जी लदी बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

घटने का कारण 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही स्कूटी सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर में सब्जी लदी बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा। गाड़ी में लदी सब्जियाँ सड़क पर बिखर गईं।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक और खलासी को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। 

लोगों की प्रशासन से मांग 

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।  ग्रामीणों का कहना है कि इस चौक पर आए दिन लापरवाही से वाहन चलाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस चौक पर नियमित रूप से पुलिस गश्त और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

न्यूज 26 की अपील 
 
यह हादसा सड़क पर सतर्कता और ट्रैफिक नियमों के पालन की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर करता है। थोड़ी सी भी लापरवाही न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकती है। प्रशासन को भी ऐसे भीड़भाड़ वाले चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती और सिग्नल व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे लोगों की जानें सुरक्षित रह सकें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !