Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

Dhanbad SSC CGL News: एसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी की संभावना,जानिए पूरी खबर

Dhanbad: सोमवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) में एसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई गड़बड़ी की समीक्षा की गई। वीसी में धनबाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से जल्द ही एक केंद्रीय एजेंसी की टीम धनबाद आएगी और मामले की जांच करेगी।

इंफिनिटी डिजिटल जोन में परीक्षा के दौरान गिरफ्तार किया

26 सितंबर को बिहार के परीक्षार्थी आइके गुजराल को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के इंफिनिटी डिजिटल जोन में परीक्षा के दौरान गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी के बयान के आधार पर एडुक्विटी कैरियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, आइके गुजराल, रौशन कुमार, सचिन कुमार, रॉबसन रहमान और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

वीसी में बताया गया

वीसी में बताया गया कि परीक्षार्थी सिर्फ कंप्यूटर का माउस हिला रहा था, जबकि उसके सभी सवालों के जवाब अपने आप बन रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपे जाने की संभावना है। आइके गुजराल के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कोलकाता निवासी और परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी के कर्मचारी रॉबसन रहमान को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड पर पूछताछ के दौरान रॉबसन ने अपने कई साथियों के नाम बताए और बताया कि हर व्यक्ति की भूमिका क्या थी। पुलिस अब इसी आधार पर आगे की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !