Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Rajvir Jawanda Death: 12 दिन बाद जिंदगी की जंग हारे राजवीर जवंदा, 35 की उम्र में पंजाबी सिंगर का हुआ निधन; मोहाली में ही होगा पोस्टमॉर्टम, अंतिम संस्कार कल

Punjab: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (35) का निधन हो गया है। सिंगर ने बुधवार (8 अक्टूबर) सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 11 दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। फोर्टिस अस्पताल ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे निधन की औपचारिक सूचना जारी कर दी है। 


पंजाबी सिंगर राजवीर के शव का अब मोहाली के फेज-6 सिविल अस्पताल में ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वहां पर उसका शव लाया गया है। शव को मॉर्च्युरी में ले जाया गया है। जिसके बाद शव लुधियाना के जगराओं स्थित पैतृक गांव पौना ले जाया जाएगा। जहां कल 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


बता दें कि जवंदा का 27 सितंबर को बाइक राइडिंग के वक्त बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में एक्सीडेंट हो गया था। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां उन्होंने 12 दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ी। लेकिन अब खबर आ रही है कि राजवीर का निधन हो गया है और महज 35 साल की उम्र में राजवीर जवंदा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

पंजाबी सिंगर की मौत की खबर सामने आते ही पंजाबी सिनेमा जगत में मातम पसर गया है और हर कोई शोक में डूबा हुआ नजर आ रहा है। 

नहीं रहे पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा
राजवीर जवंदा के हेल्थ अपडेट को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थीं। उनकी हालत में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा था। जिसके कारण गायक का पहले सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होना और फिर बाद में कार्डियक अरेस्ट आना था।

इस एक्सीडेंट में राजवीर को गंभीर चोटें आई थीं, जिनमें उनके सिर और रीढ़ हड्डी पर प्रभाव पड़ा। जिसके चलते पिछले 12 दिनों से वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थी। डॉक्टर्स की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए थी। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। बाद में ऐसी भी जानकारी मिली की सिंगर के मल्टीपल ऑर्गेन भी फेल हो गए।

राजवीर के फेमस सॉन्ग
बतौर गायक राजवीर जवंदा ने अपने गानों “सिंघपुरा,” “मुंडा प्यारा,” और “जट्ट दी जमीन” समुंडासंगीत प्रेमियों के दिलों में जगह बनाई थी। उनके देहांत की खबर से पूरी पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई मशहूर गायकों, संगीतकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। परिवार की ओर से अभी तक अंतिम संस्कार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि सिंगर के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !