Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Giridih News: गिरिडीह बिरनी में दो अवैध आरा मिल ध्वस्त, ₹2 लाख की लकड़ी जब्त, भ्रष्ट मिलीभगत पर उठे गंभीर सवाल

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में वन विभाग ने मंगलवार को दो अवैध आरा मिलों पर बड़ी कार्रवाई की है। भरकट्टा ओपी क्षेत्र के बैदापहरी गांव में प्रदीप राय और केंदुआ पंचायत के गांडो गांव (हरिहरपुर निवासी शंकर राणा का मिल) के आरा मिलों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान लगभग दो लाख रुपये की लकड़ी जब्त की गई और प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कार्रवाई के बाद अन्य अवैध आरा मिल

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद अन्य अवैध आरा मिल संचालकों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रखंड के विभिन्न गांवों में दर्जनों अवैध आरा मिल धड़ल्ले से चल रहे हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ दो मिलों पर हुई। संचालकों ने विभाग के कर्मियों पर मोटी रकम लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि रुपये देने वाले मिल संचालकों को कार्रवाई से पहले ही सूचना दे दी जाती है, जिससे अधिकारी सिर्फ कोरम पूरा कर खाली हाथ लौटते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि

उन्होंने आरोप लगाया कि खरटी जंगल, पहाड़ी चौक के लँगूरडीहा, बाराटांड़, गुड्डीटांड़, कर्री, बटलोहिया, हरिहरपुर, तेतरिया सलैडीह, बाघानल, सुइयाडीह, बलगो, चिताखारो, द्वारपहरी, पडरमनिया जैसे स्थानों पर अवैध आरा मिलों का संचालन बेरोकटोक जारी है।

कार्रवाई के दौरान रेंजर एस के

कार्रवाई के दौरान रेंजर एस के रवि, उप वन परिसर पदाधिकारी हरिशंकर वर्मा सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे। इस घटना ने विभाग के भीतर भ्रष्टाचार और अवैध संचालकों से मिलीभगत के मुद्दे को उजागर कर दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !