Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Jamshedpur News: जमशेदपुर में कांग्रेस पार्टी के नए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह का पदभार ग्रहण, पूर्व नेताओं ने किया गांधी घाट पर विरोध प्रदर्शन

Jamshedpur: कांग्रेस पार्टी ने जमशेदपुर में अपने नए जिला अध्यक्ष के रूप में परविंदर सिंह को नियुक्त किया। जहां एक तरह नए जिला अध्यक्ष ने बिष्टुपुर स्थित पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। 



पूर्व नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन 

 वहीं दूसरी पूर्व नेताओं ने इस फैसले का विरोध भी किया। बबलू झा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, और अजितेश उज्जैन, पूर्व जिला सचिव, गांधी घाट पर सत्याग्रह में बैठे। उन्होंने गांधी जी के सिद्धांतों पर आंख, कान और मुंह पर काला पट्टा बांधकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पार्टी के कुछ दबंग नेताओं के दबाव में जिला अध्यक्ष का नाम बदल दिया गया, जबकि राहुल गांधी के सिद्धांत के अनुसार केवल धरातल पर काम करने वाले नेताओं को ही जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।



विरोध करने वाले नेताओं को स्वीकार्य नहीं 

वहीं विरोध करने वाले नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह फैसला उनके लिए स्वीकार्य नहीं है और वे लगातार इसका विरोध करते रहेंगे।



नए जिला अध्यक्ष ने कहा 

वही इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के नए जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे पास किसी ने कोई विरोध नहीं किया, और मैं पार्टी का ईमानदार सिपाही हूं, पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है मैं पार्टी के लिए और कांग्रेस परिवार के लिए काम करूंगा l





WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !