Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Adityapur Crime News: आदित्यपुर में छोटा हाथी चालक पर नशे में धुत युवकों ने किया हमला, वाहन की चाबी लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जेएमटी मोड़ के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बुधवार को करीब 4:00 बजे चार अज्ञात युवकों ने एक छोटा हाथी वाहन चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। चालक की पहचान बिंगो कर्मकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने पहले चालक का रास्ता रोक फिर बाद में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने चालक की पिटाई की 

जब चालक ने विरोध किया, तो हमलावरों ने उसकी जमकर पिटाई की और उससे गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद वे लोग वाहन में रखे सारे सामान को उतारने की कोशिश करने लगे लेकिन स्थानीय लोगों को आते देख सभी नशेड़ी चाबी लेकर फरार हो गए।

घटना बाद इलाके में आक्रोश 

चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !