Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

National Weather Update: देश में सर्दी ने दी दस्तक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश से ठिठुरन बढ़ी

National Weather Update: पहाड़ी राज्यों में ताज़ा बर्फबारी और लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है. हिमाचल और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछते ही दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है. राजधानी दिल्ली में अब रात के समय न तो पंखा चल रहा है और न ही एसी या कूलर. लोग हल्के कंबल का सहारा लेने लगे हैं, जो इस मौसम बदलाव का साफ संकेत है.
इधर दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और माहे में 9 से 12 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. तेलंगाना में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे मौसम के और ठंडा होने के आसार बन रहे हैं.

ओडिशा में भी 9 से 11 अक्टूबर तक बारिश का दौर चलेगा. वहीं उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 और 10 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 10 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में भी बादल बरस सकते हैं.

वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी. अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से सर्दी के शुरुआती असर और ज्यादा स्पष्ट होंगे. पहाड़ी इलाकों से ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बढ़ने लगी हैं, जिसके कारण नवंबर से पहले ही हल्की सर्दी महसूस की जा रही है.

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देर रात और सुबह के समय लोगों ने गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दिया है. मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा तो इस बार उत्तर भारत में ठंड सामान्य से पहले और अधिक प्रभावी रूप में आ सकती है.

कुल मिलाकर देश का मौसम इस समय दो भागों में बंटा नजर आ रहा है. एक ओर पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में आती सर्दी, तो दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में जारी बारिश.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !