चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप
शहर के साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, मानगो और गोलमुरी जैसे प्रमुख इलाकों में प्रशासनिक टीमों ने कार्रवाई करते हुए सरकारी परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, बिजली पोलों, स्कूल की दीवारों और चौराहों पर लगे राजनीतिक पोस्टर व झंडों को हटाया। यह कार्रवाई चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है ताकि कोई भी राजनीतिक दल आचार संहिता का उल्लंघन न कर सके।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने स्पष्ट निर्देश दिया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी प्रकार की अवैध प्रचार सामग्री, रैलियों या बिना अनुमति के कार्यक्रमों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
उधर, प्रशासनिक तैयारी के हिस्से के रूप में कोऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर को आगामी उपचुनाव के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां से ही ईवीएम (EVM) मशीनों की डिस्पैच और रिसीविंग की जाएगी तथा मतगणना (काउंटिंग) की प्रक्रिया भी इसी परिसर में आयोजित की जाएगी।
मतगणना केंद्र की संरचना से जुड़ी तैयारियों का जायजा
गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी, कोऑपरेटिव कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, कर्मियों के ठहराव और मतगणना केंद्र की संरचना से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।
उपयुक्त ने बताया
उपयुक्त ने बताया कि निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदाता सूची के अद्यतन, मतदान केंद्रों की सुविधाओं और कर्मियों के प्रशिक्षण को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।