Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

MLA Saryu Roy: जमशेदपुर पश्चिम में विधायक सरयू राय के निर्देश पर छठ घाटों की तैयारियों का लिया गया जायजा

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का विस्तृत दौरा किया गया ताकि आने वाले पर्व के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना था।


घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था

दौरे के दौरान घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, व्रतियों की सुरक्षा के लिए गोताखोरों की तैनाती, और महिलाओं के लिए कपड़े बदलने हेतु अस्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। 

अधिकारियों ने इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए

अधिकारियों ने इन सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण दल में मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार, सिटी मैनेजर निशांत कुमार और उनकी टीम शामिल थी। इनके अलावा, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, पिंटु सिंह, पवन सिंह, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, कुलविंदर सिंह पन्नू, मनोज गुप्ता, ममता सिंह, विकास साहनी, बिनोद सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर तैयारियों का जायजा लिया

सभी ने मिलकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक सरयू राय ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रहनी चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !