Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Jamshedpur News: जमशेदपुर में कुड़मी समाज को एसटी सूची में शामिल करने के विरोध में आदिवासी समाज की आक्रोश रैली, कहा - संस्कृति और पहचान से समझौता नहीं होगा

Jamshedpur: जमशेदपुर में कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल किए जाने के विरोध में आदिवासी समाज की ओर से विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। करनडीह चौक से शुरू हुई यह रैली विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों आदिवासी समुदाय के लोगों की भागीदारी के साथ उपायुक्त कार्यालय तक पहुंची।

आदिवासी समाज ने सरकार को दी चेतावनी

रैली के माध्यम से आदिवासी समाज ने सरकार को चेतावनी दी कि उनकी संस्कृति, पहचान और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इधर आदिवासी नेताओं का कहना है कि कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग एक सोची समझी साजिश है, जो आदिवासी अधिकारों पर सीधा हमला है.



उनका कहना था कि

“कुड़मी समुदाय से हमारी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन जब हमारी पहचान, रहन-सहन, पूजा-पद्धति, भाषा और परंपरा पूरी तरह अलग है, तो उन्हें आदिवासी कैसे माना जा सकता है? हम जंगलों से जुड़े हैं, पेड़-पत्थरों की पूजा करते हैं, हमारी संस्कृति पर किसी भी तरह की चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”



उपायुक्त को कुड़मी समाज ने सौंपा ज्ञापन 


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत कुर्मी समुदाय को आगे कर राजनीति कर रही है यह किसी भी हाल में हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। रैली के अंत में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा, जिसमें कुड़मी समाज को एसटी सूची में शामिल करने के विरोध में अपनी मांगें रखी गईं। 


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !