Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Indo-Nepal Youth Championship 2025: इंडो-नेपाल यूथ चैंपियनशिप 2025 में झारखंड की बेटियों ने दिखाया जलवा, भारतीय महिला टीम ने नेपाल को 6-0 से हराकर जीता चैंपियन का खिताब

Jharkhand: इंडो-नेपाल यूथ चैम्पियनशिप 2025 में झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने चैंपियन का खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता नेपाल के पोखरा स्टेडियम में 6 से 10 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने नेपाल की सशक्त महिला फुटबॉल टीम को 6-0 गोल से हराकर इंडो-नेपाल यूथ चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।


भारतीय महिला टीम में झारखंड की कई खिलाड़ी शामिल थीं, जिनमें कप्तान संगीता कुमारी, बबिता हेंब्रम, बांसती टुडू, सबिता हेंब्रम और रीतिका किस्कू आदि शामिल थीं। टीम की कोच काजल कुमारी, शम्भु सेन और प्रबंधक अंजना सिंह थीं।



पुरुष टीम का प्रदर्शन

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया, लेकिन वे नेपाल से 5-1 गोल से हारकर उपविजेता रहे। पुरुष टीम के कोच विष्णु उरांव थे और कप्तान उद्देश कुमार थे।




झारखंड के खिलाड़ियों का भविष्य

चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय महिला टीम के कप्तान संगीता कुमारी ने झारखंड के खिलाड़ियों को राज्य सरकार से सहयोग की अपील की और कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड से सभी प्रकार के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ी देखने को मिलेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !