Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Jamshedpur Accident News: चेकिंग के दौरान होमगार्ड जवान को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur: जमशेदपुर में शहर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया पार्क के समीप बुधवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ वाहन चेकिंग के दौरान भागने के प्रयास में एक बाइक चालक ने होमगार्ड जवान को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

घायल जवान की पहचान जवाहर पासवान के रूप में हुई

घायल जवान की पहचान जवाहर पासवान के रूप में हुई है, जो बिष्टुपुर यातायात थाना में चालक के पद पर कार्यरत है और होमगार्ड का जवान है। यह घटना बुधवार दोपहर लगभग चार बजे की बताई जा रही है, जब भाटिया पार्क के पास यातायात पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही थी।

आस पास लोगो के अनुसार

आस पास लोगो के अनुसार, चेकिंग देखकर एक बाइक चालक तेजी से भागने की कोशिश करने लगा। इसी क्रम में उसने ड्यूटी पर तैनात जवान जवाहर पासवान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना के तत्काल बाद घायल जवान को इलाज के लिए

घटना के तत्काल बाद घायल जवान को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया। जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर और विशेष इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। नवीनतम जानकारी के अनुसार, जवाहर पासवान की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है

इधर, टक्कर मारने वाले बाइक चालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल से ही धर दबोचा। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून तोड़ने और ड्यूटी पर तैनात जवान को घायल करने के मामले में आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे चेकिंग के दौरान सहयोग करें और नियमों का पालन करें ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !