Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Tata Motors Workers Union: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रतन टाटा साहब को दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा समूह के चेयरमैन रहे रतन टाटा साहब को उनके प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने बारी-बारी से स्वर्गीय रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 


अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि रतन टाटा साहब के व्यक्तित्व का बखान करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है। वो मजदूरों में खासे लोकप्रिय रहे। उनके शहर आगमन पर लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लालाइत रहते थे। 

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इतने बड़े औद्योगिक घराने से जुड़े रहने के बावजूद उनकी सरलता , समाजसेवा तथा मानवीय मूल्यों के प्रति जुनून काबिले तारीफ रहा है । उन्होंने कहा कि रतन टाटा साहब सबों के लिए आदर्श रहें। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब उनके व्यक्तित्व से सीख लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !