Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Bihar Assembly Election 2025: जन सुराज ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवार मैदान में, देखें लिस्ट

Bihar Assembly Election 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल 51 नामों का ऐलान किया गया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह मौजूद थे, हालांकि प्रशांत किशोर स्वयं शामिल नहीं हुए.
जन सुराज ने यह भी घोषणा की कि प्रशांत किशोर 11 अक्टूबर को राघोपुर से, जो तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है, अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. इस कदम को पार्टी की गंभीर चुनावी तैयारी का संकेत माना जा रहा है.



बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण में 121 सीटें और दूसरे में 122 सीटों पर मतदान होना है.

नामांकन प्रक्रिया के तहत, पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है और जांच 18 अक्टूबर को होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तय की गई है. दूसरे चरण के लिए नामांकन 20 अक्टूबर तक भरे जाएंगे, जिसकी जांच 21 अक्टूबर को होगी. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है.

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में दो सीटें अनुसूचित जनजाति और 38 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. जन सुराज की इस सूची के साथ राज्य की चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !