Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Gumla News: डायन-बिसाही के आरोप में पति, पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या

Gumla News: गुमला जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत केकरांग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. डायन-बिसाही के शक में एक परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी गई. बीती रात अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से वारकर पति, पत्नी और उनके 9 साल के बेटे की जान ले ली.
मृतकों की पहचान 47 वर्षीय लक्षण नगेसिया, उसकी 45 वर्षीय पत्नी बीफनी नगेसिया और 9 वर्षीय पुत्र रामविलास नगेसिया के रूप में हुई है. वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ वेदांत शंकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. शुरुआती आशंका है कि परिवार पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया. गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !